कॉरपोरेट ऋण योजना के अंतर्गत, आईडीबीआई कम से कम 5 वर्षों के परिचालनों, `ए' या `बीबीबी' ऋण रेटिंग ( बशर्ते कि पर्याप्त न्यूनीकरण घटक व्यवस्थित रूप से विद्यमान हें ) के साथ पिछले 2 वर्षों के दौरान लगातार लाभ कमाने वाली तथा ऋणदाता संस्थाओं के साथ संतोषजनक ऋण संबंधी ट्रैक रिकार्ड रखने वाली कंपनियों को सामान्य पूंजी व्यय, कार्यशील पूंजी मार्जिन, कार्यशील पूंजी में कमी तथा सामान्य कॉरपोरेट प्रयोजनों - जिनमें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना एवं कारोबार के अधिग्रहण जहाँ पर कोई वास्तविक आस्ति के सृजन की संभावना पर विचार नहीं किया जा रहा है आदि शामिल हैं ;के लिए रुपया और /या विदेशी मुद्रा ऋण उपलब्ध करवाता है. उधारकर्ता की ऋण पात्रता, रेटिंग, जोखिम संबंधी ज्ञान, ऋण की अवधि और अन्य महत्वपूर्ण घटकों के आधार पर ब्याज दर निर्धारित की जाएगी. सामान्यतः ऋण की चुकौती अवधि 5 1/2 वर्षों से अधिक नहीं होगी.