FaceBook Twitter Youtube    Screen Reader Access  स्क्रीन रीडर एक्सेस   Screen Reader Access - small Screen Reader Access - medium Screen Reader Access - large
होम हमारे बारे में योजनाएं / सेवाएं ग्राहक मंच फॉर्म हमारे निवेशकों के लिए कैरियर हमसे संपर्क करें English
  विशेषताएं
  कैसे आवेदन करें
  कार्ड से कार्ड ट्रांसफर
  ईज़ी फिल
  निधि अंतरण
  उपयोगिता बिल भुगतान
  शर्तें एवं मानदंड
होम > भुगतान > कार्ड से कार्ड मनी ट्रांसफर  
 
 
  कार्ड से कार्ड मनी ट्रांसफर

कार्ड से कार्ड सुविधाः किसी भी वीसा क्रेडिट कार्ड का बिल अदा करें

आईडीबीआई बैंक की विश्वस्तरीय बैंकिंग में आपका स्वागत है.

आईडीबीआई बैंक ने वीसा के साथ मिलकर कार्ड से कार्ड भुगतान सेवा शुरू की है, जिसके द्वारा आप अपने वीसा क्रेडिट कार्ड बिलों का आसान, सुविधाजनक, तेज तथा सुरक्षित तरीके से भुगतान कर सकते हैं. इस सुविधा का लाभ आईडीबीआई बैंक के सभी डेबिट कार्ड धारक भारत में किसी भी बैंक द्वारा जारी वीसा क्रेडिट कार्ड के बिल अदा करने के लिए उठा सकते हैं.

विशेषताएं

  • भुगतान भारत में किसी भी वीसा क्रेडिट कार्ड को किया जा सकता है.
  • इसे आईडीबीआई बैंक के वीसा और मास्टर, दोनों ही प्रकार के डेबिट कार्ड धारक प्रयुक्त कर सकते हैं.
  • इस सेवा के लिए एटीएम, इंटरनेट का प्रयोग करते हुए या शाखा के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है.
  • निधियां 2-3 कार्यदिवसों के भीतर अंतरित की जाएंगी.
  • आगामी तारीख़ के भुगतान के लिए शेड्यूल रैकरिंग भुगतान की सुविधा.
  • पिछले क्रेडिट कार्ड बिल के भुगतान की जानकारी फायदे
    • चेक जारी करने या काउंटर पर भुगतान करने के मुकाबले सस्ती, तेज तथा अधिक सुविधाजनक सेवा
    • भारत के भीतर कोई भौगोलिक परिसीमा नहीं
    • भुगतान आपके मनचाहे तरीके से (आई-नेट बैंकिंग, एटीएम या शाखा).
  आईडीबीआई बैंक नेट बैंकिंग का प्रयोग करते हुए कार्ड से कार्ड अंतरण की प्रक्रियाः

चरण 1: www.idbi.com पर लॉग इन करें.
चरण 2: कार्ड से कार्ड टेब सिलेक्ट करें.
चरण 3: नए हिताधिकारी को रजिस्टर करें या पहले से ही रजिस्टर्ड हिताधिकारी का भुगतान करें. नए हिताधिकारी को रजिस्टर करनाः हिताधिकारी के निम्न विवरण दर्ज करें. उपनाम (निकनेम), कार्ड नंबर और संपर्क विवरण.
पहले से रजिस्टर्ड हिताधिकारी को भुगतान करनाः
रजिस्टर्ड हिताधिकारी सिलेक्ट करें और फिर राशि दर्ज करें. ग्राहक के पास यह विकल्प होगा कि या तो तत्काल भुगतान करे या फिर भुगतान को शेड्युल करे.
चरण 4: लेनदेन पासवर्ड दर्ज करते हुए भुगतान की पुष्टि करें.
चरण 5: सफलतापूर्वक भुगतान होने पर एक लेनदेन आईडी जनरेट हो जाएगा.

कृपया नोट करें.
इस सेवा का उपयोग करते हुए केवल वीसा क्रेडिट काडे बिलों का ही भुगतान किया जा सकता है. आईडीबीआई बैंक के सभी डेबिट कार्ड धारक (वीसा और मास्टरकार्ड, दोनों ही) इस सेवा का उपयोग करते हुए वीसा क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान कर सकते हैं.
 
     
  होम | शीर्ष  
     
 
 
 
 
 
 
  ¡Ñð÷òêðÃð çð÷ãðð¦ü
 


                 Change Image

Write the characters in the image
  मैं आईडीबीआई बैंक को मुझसे संपर्क करने के लिए प्राधिकृत करता / करती हूँ.इससे एनडीएनसी पर रजिस्ट्री अभिभावी हो जाएगी.
 
  योजनाएं और सेवाएं
  नेट बैंकिंग
  ऑन लाइन कर भुगतान
  आरटीजीएस / निधि अंतरण
  फोन बैंकिंग फोन बैंकिंग
  मोबाइल बैंकिंग
  एसएमई वित्त
  कृषि वित्त
अस्वीकरण | वेब मास्टर | साइट मैप | रिज़र्व बैंक | आरटीजीएस | अक्सर पूछे जानेवाले प्रश्न | ब्राउज़र कम्पैटेबिलिटी @ 2010 आईडीबीआई बैंक | आईडीबीआई इंटेक लि. द्वारा निर्मित