हम में से अधिकांश के लिए घर खरीदना हमारी ज़िंदगी की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. यद्यपि यह एक जबरदस्त संतोषजनक अनुभव है, परंतु यह अपने साथ बहुत सी चिंताएं भी लाता है. `क्या मैं यह ऋण अदा कर पाऊंगा? क्या मैं अपने वित्त का प्रबंध कर सकूंगा? और इन सबसे ज्यादा', यदि मुझे कुछ हो जाता है तो मेरा परिवार इस ऋण की चुकौती कैसे करेगा?'
आईडीबीआई में हम आपकी चिंताओं को समझते हैं. अब हमारे आवास ऋण के साथ है एक विशेष रूप से तैयार किया गया बीमा कवर. यदि कोई अनहोनी हो भी जाती है तो आप के परिवार को ऋण के बारे में चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.