| प्रQ1 |
वैयक्तिक ऋण के लिए एक मौजूदा ग्राहक होने के क्या फायदे हैं?
|
| |
यदि हमारे पास आपका बचत या चालू खाता है तो आपको बेहतरीन ब्याज दरें, प्रोसेसिंग में प्राथमिकता और आसान दस्तावेजीकरण की सुविधा मिलेगी. यदि हमारे पास पहले से ही आपका कोई ऋण खाता है तो भी आपको अधिमान्य ब्याज दरें मिलेंगी. ऋण के संवितरण के समय संबंधों को ध्यान में रखा जाता है. आप ईएमआई राशि से अपने आईडीबीआई खाते को डेबिट करने के लिए स्थायी अनुदेश के जरिये भुगतान कर सकते हैं. |
| |
|
|
प्र2 |
मेरी पात्र ऋण राशि की गणना कैसे की जाएगी ?
|
| |
आपकी आय, चुकौती क्षमता और आवेदक श्रेणी के आधार पर आपको 50,000 रुपये से 10,00,000 रुपये तक ऋण मिल सकता है. यदि आप अपनी ऋण राशि बढ़ाना चाहते हैं तो आप अपनी पत्नी/पति की आय इसमें शामिल कर सकते हैं.
|
| |
|
|
प्र3 |
मुझे ऋण की चुकौती कैसे करनी होगी ?
|
| |
आप समान मासिक किस्तों में ऋण की चुकौती करें जिसमें ब्याज तथा मूलधन दोनों शामिल होते हैं. ऋण की चुकौती उत्तर दिनांकित चेकों के माध्यम से या ईएमआई राशि से आपके आईडीबीआई खाते को डेबिट करने के लिए स्थायी अनुदेश के माध्यम से की जा सकती है.
|
| |
|
|
प्र4 |
क्या ऋण के लिए मुझे कोई प्रतिभूति या गारंटीकर्ता उपलब्ध कराना पड़ेगा?
|
| |
यह ऋण प्राप्त करने के लिए कोई प्रतिभूति या गारंटीकर्ता उपलब्ध कराने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है.
|
| |
|
|
प्र5 |
क्या मुझे आवेदन के साथ कोई फीस या प्रभार अपंट देना पडेगा?
|
| |
जी नहीं. आपको कोई राशि अपंट अदा करने की आवश्यकता नहीं है. सभी फीस तथा प्रभार आपका आवेदन अनुमोदित हो जाने के बाद ही लागू होंगे.
|