आपको ऐसे अयाचित मेल मिल सकते हैं, जो आपसे आपके इंटरनेट बैंकिंग खाते से संबंधित ग्राहक आईडी व पासवर्ड की पुष्टि करने के लिए कहें. तकनीकी शब्दों में इसे फिशिंगकहा जाता है. कृपया ऐसे मेलों से सावधान रहें. हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को गंभीरता से लेते हैं और आपकी जानकारी कभी मेल से नहीं लेते हैं. कृपया ऐसे मेल को डिलिट कर हमें सूचित करें. हम आपके आभारी होंगे. कृपया हमेशा अपने व्यावहारिक ज्ञान (कॉमन सेंस) का इस्तेमाल करें और मानक क्या करें, क्या न करें का पालन करें, जो आपके लिए सुरक्षित बैंकिंग में बड़े सहयोगी हैं.
हम आपके लिए सुखद और सुरक्षित बैंकिंग की कामना करते हैं.