विश्व-स्तरीय बैंकिंग के लिए आईडीबीआई बैंक में आपका स्वागत है.
व्यवसाय गतिमान है और इसी प्रकार वे लोग हैं जो इसे करते हैं. जब आप कहीं आ -जा रहे हैं उस समय आपको बैंकिंग सुविधा का लाभ देने के लिए, आईडीबीआई अपनी एसएमएस बैंकिंग सुविधा के साथ आपके पास है. हमारी एसएमएस बैंकिंग पहल से आप अपने बैंक खाते तक पहुंच सकते हैं और विभिन्न बैंकिंग लेन - देन तथा पूता कर सकते हैं. बैंक में बार - बार आने की कोई जरूरत नहीं.
वैप सुविधारहित मोबाइल फोन
यदि आपके पास वैप सुविधा रहित मोबाइल फोन है तो आप एसएमएस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने सेवा प्रदाता की संदेश सेवाओं का इस्तेमाल करते हुए निम्नलिखित कार्य कर सकते हैं.
- शेष राशि संबंधी पूछताछ
- पिछले तीन लेन-देनों की जानकारी
- चेक भुगतान स्थिति
- चेक बुक
- विवरण अनुरोध
- डिमैट-नःशुल्क शेष धारिता
- डिमैट - पिछले दो लेन-देनों की जानकारी
- बिल भुगतान
वैप सुविधायुक्त मोबाइल फोन यदि आप वैप सुविधा युक्त मोबाइल फोन का प्रयोग करते हैं तो आप हमारे साथ परस्पर संवादात्मक बैंकिंग कर सकते हैं. यदि आप अपनी यात्रा के दौरान पैसा निकालना चाहते हैं तो आपका मोबाइल आपको नजदीकी आईडीबीआई शाखा और उसका फोन नंबर सूचित करेगा. वैप का प्रयोग करते हुए किए जाने वाले लेन-देन वैप - डब्ल्यूटीएलएस सक्षम है (जिसका अर्थ है आपको अंतर्राष्ट्रीय रूप से उपलब्ध सुरक्षा मानक के उच्चतम स्तर पर लेन-देन करने की सुविधा है).